दिल्ली में पानी का भीषण संकट: यमुना सूखी, नल खाली और जनता का गुस्सा उफान पर!
देश
दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। यमुना नदी का जल स्तर पिछले 2 हफ्तों से सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण दिल्ली को हर रोज़ 80 से 90 मिलियन गैलन पानी कम मिल पा रहा है। वजीराबाद और चांदवाल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी इस कमी से जूझ रहे हैं। हालांकि, हरियाणा से अतिरिक्त पानी भेजा जा रहा है, लेकिन सप्लाई के दौरान रास्ते में ही काफी पानी बर्बाद हो जाता है, जिससे दिल्ली तक जरूरत के मुताबिक पानी नहीं पहुंच पाता।