"देश की सेवा करूं या परिवार बचाऊं?" CRPF कमांडो के परिवार पर कानपुर में हुआ हमला
देश
CRPF CoBRA कमांडो मनीष, जो नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात हैं, उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि कानपुर में उनके परिवार पर हमला किया गया है। मनीष वीडियो में अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें देश की सेवा करनी चाहिए या अपने परिवार को बचाना चाहिए। उनके इस सवाल ने उन सैनिकों के परिवार वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जो खतरनाक इलाकों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।