Page Loader
केरल: कन्नूर में कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की जलकर मौत
केरल के कन्नूर में कार में आग लगने से दंपति की जलकर मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

केरल: कन्नूर में कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की जलकर मौत

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2023
06:21 pm

क्या है खबर?

केरल के कन्नूर शहर में अस्पताल जा रही दंपति की कार में अचानक आग लग गई, जिसमें जलकर गर्भवती महिला और उसके पति की मौत हो गई। मृतकों में प्रिजीत (35) और उनकी 26 वर्षीय गर्भवती पत्नी रिशा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा जिला अस्पताल के पास हुआ। प्रिजीत रिशा को प्रसव पीड़ा होने पर कुट्टीअट्टूर गांव से शहर में इलाज के लिए ला रहे थे। हादसे के समय कार में परिवार के छह लोग सवार थे।

हादसा

पिछली सीट पर बैठे बच्चे समेत चार लोग बचे

कन्नूर सिटी पुलिस आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि कार में दंपति के अलावा पीछे की सीट पर परिवार के चार अन्य लोग भी बैठे थे। इसमें एक बच्चा भी था। आग लगने पर वे कार से निकल गए। उनको चोट नहीं पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दंपति ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोग भी उनको बचाने में असमर्थ रहे। पुलिस विशेषज्ञ कार की जांच कर रहे हैं।