NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: क्या भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया?
    देश

    कोरोना वायरस: क्या भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया?

    कोरोना वायरस: क्या भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया?
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 21, 2020, 03:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: क्या भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया?

    भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर सरकार और विशेषज्ञों में दो मत है। सरकार ने इससे इनकार किया है, वहीं कई विशेषज्ञ यह आशंका जता चुके हैं कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। इसी बीच सरकार को दिल्ली के रहने वाले 20 वर्षीय युवक के संक्रमण का स्त्रोत पता नहीं चला है, जिसे तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। अब डर है कि यह मामला कम्युनिटी ट्रांसमिशन का हो सकता है।

    क्या होता है कम्युनिटी ट्रांसमिशन?

    कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब शुरू होता है, जब कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाए, लेकिन यह पता न चले कि वह व्यक्ति संक्रमित कैसे हुआ। यानी जब उसके संक्रमण के स्त्रोत का पता नहीं चलेगा तो इसे कम्युनिटी ट्रांसमिशन माना जाएगा। अगर कोई ऐसा व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है जो न तो कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से लौटा है और न ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो इसे कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला माना जाएगा।

    किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में भी नहीं आया था युवक

    यह 20 वर्षीय युवक दिल्ली से चेन्नई से आया था। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस शख्स की विदेश यात्रा या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डॉक्टर आरआर गंगाखेडकर ने कहा, "हमें पता चला कि वह विदेश से नहीं लौटा था, लेकिन कॉन्टैक्ट ट्रेस करना आसान काम नहीं है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।"

    इटली और दक्षिण कोरिया में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के कारण बिगड़े हालात

    इटली और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के कारण की महामारी के मामलों में इजाफा हुआ था। एक बार कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के बाद यह वायरस तेजी से फैलने लगता है और इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

    पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित वेंटिलेटर पर

    पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई एक महिला भी वेंटिलेटर पर है। महिला ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है, लेकिन वह 3 मार्च को एक शादी में भाग लेने के लिए नवी मुंबई गई थी। इस बारे में बताते हुए जिला कलेक्टर ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। हो सकता है कि वह विदेश से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में आई हो। उसकी मुंबई यात्रा की जानकारी जुटाई जा रही है।"

    भारत में कोरोना वायरस की क्या स्थिति है?

    21 मार्च दोपहर 02:30 बजे तक भारत में कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 39 लोग विदेशी नागरिक हैं। वहीं चार लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में महाराष्ट्र में ऐसे मामले की संख्या सबसे ज्यादा है। भारत में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकारें कई कदम उठा रही हैं, जिनमें स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर, जिम और दूसरे संस्थानों को बंद करना आदि शामिल हैं। रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा।

    ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का टेस्ट पॉजीटिव मिला

    रेल मंत्रालय: 13 मार्च को दिल्ली से रामगुंडम जा रही आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर करने वाले 8 यात्रियों का कोरोना वायरस टेस्ट कल पॉजिटिव आया। #coronavirus https://t.co/Sm9ALsyi34

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2020
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    चेन्नई
    पुणे

    दिल्ली

    कोरोना पर भारी CAA हटाने की मांग, 'जनता कर्फ्यू' में भी जारी रहेगा शाहीन बाग धरना नरेंद्र मोदी
    IIT दिल्ली ने तैयार किया हैंड सैनिटाइजर, कोरोना वायरस से बचाव में पूरी तरह कारगर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली के पहले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ हुआ था 'अपराधी' जैस व्यवहार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में क्या-क्या किया जा रहा है? दिल्ली मेट्रो

    तमिलनाडु

    भारत की केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए दें ये प्रवेश परीक्षा, जल्द करें आवेदन कर्नाटक
    क्या वाहनों में अनिवार्य होगा एल्कोहल सेंसिंग सिस्टम? इससे शराब पीकर गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होगी चेन्नई
    इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है तमिलनाडु, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    पर्यावरण को बचाने के लिए इन IAS अधिकारियों ने शुरू की सराहनीय पहल केरल

    चेन्नई

    कम हुई LPG सिलेंडर की कीमत, पिछले छह महीने से लगातार बढ़ रहे थे दाम मुंबई
    कमल हासन की फिल्म इंडियन-2 के सेट पर हादसा, तीन की मौत, 10 घायल भ्रष्टाचार
    देश की राजधानी में अन्य महानगरों की तुलना में चार गुना बढ़ी अपराध दर दिल्ली पुलिस
    2018 में हर दिन औसतन 80 हत्याएं और 91 रेप, मेट्रो शहरों में दिल्ली शीर्ष पर दिल्ली

    पुणे

    कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश मुंबई
    भारतीय सेना में कोरोना वायरस का पहला मामला, लद्दाख का जवान पाया गया संक्रमित ईरान
    महाराष्ट्र: सफर में उबर चालक को आई नींद, महिला यात्री को 150 किमी चलानी पड़ी कार मुंबई
    मुंबई: अश्लील बातें करने के लिए व्यक्ति ने फाइव स्टार होटल में की 4,500 कॉल्स, गिरफ्तार मुंबई

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023