LOADING...
कॉन्फिडेंट समूह के अध्यक्ष सीजे रॉय ने आत्महत्या की, कार्यालय में चल रहा था आयकर छापा 
कॉन्फिडेंट समूह के अध्यक्ष रॉय ने आत्महत्या कर ली है

कॉन्फिडेंट समूह के अध्यक्ष सीजे रॉय ने आत्महत्या की, कार्यालय में चल रहा था आयकर छापा 

लेखन आबिद खान
Jan 30, 2026
07:38 pm

क्या है खबर?

रियल एस्टेट समेत कई बड़े उद्योगों से जुड़े कॉन्फिडेंट समूह के अध्यक्ष डॉक्टर सीजे रॉय खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना बेंगलुरु के अनेपल्या इलाके में उनके घर पर हुई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे आयकर छापों से रॉय परेशान थे। रॉय की आत्महत्या के वक्त भी आयकर अधिकारी रिचमंड रोड स्थित कॉन्फिडेंट समूह के कार्यालय में तलाशी ले रहे थे।समूह

रिपोर्ट

आयकर छापों से परेशान थे रॉय

रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय ने ये कदम आयकर विभाग की कार्रवाई से तंग आकर उठाया है। आत्महत्या से पहले आयकर विभाग ने रॉय के ठिकानों पर तलाशी की थी। जानकारी के मुताबिक, आज भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उन पर कथित तौर पर हमला किया गया था। इसी दौरान उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस आयकर विभाग की कार्रवाई समेत कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

समूह

कौन थे रॉय?

रॉय केरल के रहने वाले थे और उन्होंने स्विट्जरलैंड के SBS बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने 2005 में कॉन्फिडेंट समूह की स्थापना की थी, जो आवासीय अपार्टमेंट, विला, वाणिज्यिक परिसर, शिक्षा, हॉसपिटैलिटी और मनोरंजन क्षेत्रों में काम करता है। समूह ने केरल और कर्नाटक में 65 से ज्यादा लग्जरी परियोजनाओं को पूरा किया है। कंपनी का कारोबार दुबई तक फैला हुआ था।

Advertisement

जानकारी

तनाव से जूझ रहें हैं, तो यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

Advertisement