कोचीन हवाई अड्डे ने स्पाइसजेट दावों को किया खारिज, बताया उड़ानों में देरी का असली कारण
स्पाइसजेट ने कहा था कि कोचीन हवाई अड्डे पर उसकी उड़ानें खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुई थीं, लेकिन हवाई अड्डा प्रशासन ने इस दावे को तुरंत खारिज करते हुए इसे 'गलत जानकारी' बताया। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक, मौसम बिल्कुल ठीक था और किसी अन्य एयरलाइन की उड़ानें खराब मौसम के कारण रद्द नहीं हुईं। बल्कि उन्होंने स्पाइसजेट की अंदरूनी परिचालन संबंधी दिक्कतों की ओर इशारा किया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोचीन हवाई अड्डे ने स्पाइसजेट यात्रियों को दी सलाह
कोचीन हवाई अड्डे ने प्रभावित यात्रियों की मदद की है और स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति दोबारा जांच लें। हवाई अड्डे ने एयरलाइन पर यह भी आरोप लगाया कि वे यात्रियों की शिकायतों का सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं और कहा कि इन दिक्कतों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।