IIT कानपुर के त्रपित बंसल को मेटा से मिला 954 करोड़ रुपये का AI ऑफर
एक्स पर एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल को मेटा से 100 मिलियन डॉलर (लगभग 954 करोड़ रुपये) की नौकरी का ऑफर मिला है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है। उनकी कहानी एक मामूली नौकरी से शुरू हुई और आज वो टेक की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक में हैं। इससे साफ पता चलता है कि AI स्किल्स की अहमियत आज के दौर में कितनी बढ़ गई है।
IIT कानपुर से मेटा तक का सफर
त्रपित ने IIT कानपुर में गणित और सांख्यिकी की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने UMass से कंप्यूटर साइंस में मास्टर और Phd की डिग्री हासिल की। उन्होंने एक्सेंचर और IISc बैंगलोर में काम किया। साथ ही उन्होंने फेसबुक, ओपन AI, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप भी की। ओपन AI में 3 साल बिताने के बाद अब वह मेटा में एक प्रमुख AI पद पर शामिल हो गए हैं।