ओडिशा के CHSE बोर्ड ने 2027 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 12वीं कक्षा के थ्योरी पेपर 16 फरवरी से शुरू होंगे।
साइंस स्ट्रीम के छात्रों का पहला पेपर MIL उड़िया होगा। ये परीक्षाएं 31 मार्च को खत्म होंगी, जब आर्ट्स स्ट्रीम का लॉजिक और साइंस स्ट्रीम का जियोलॉजी का पेपर होगा।
सभी थ्योरी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी।
प्रैक्टिकल 4 से 16 जनवरी तक, मूल्यांकन के 2 दौर
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 जनवरी से 16 जनवरी तक ली जाएंगी। वहीं, इंटरनल असेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन 2 चरणों में होगा। पहला चरण 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच होगा।
हर साल लगभग 4 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं।