ऑपरेशन सिंदूर: चीन के खुलासे से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने दी कड़ी चेतावनी
देश
भारत और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। अब खबर आई है कि एक चीनी अधिकारी ने माना है कि इस ऑपरेशन के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है।
रणधीर जायसवाल ने ऑपरेशन सिंदूर को सही ठहराया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का सटीक, लक्षित और सोच-समझकर की गई जवाबी कार्रवाई थी। उन्होंने दूसरे देशों को यह भी सोचने को कहा कि क्या आतंकी ठिकानों को बचाने की कोशिशों में साथ देकर वे अपनी वैश्विक साख और हैसियत को दांव पर लगाना चाहते हैं।