तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगात, माफ किए 75,000 रुपये तक के फसल ऋण
तमिलनाडु के किसानों को मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) ने एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मई 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए 75,000 रुपये तक के सभी सहकारी फसल ऋण पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है। इस फैसले से पूरे राज्य के 14.43 लाख से ज्यादा किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इस माफी योजना पर राज्य सरकार को करीब 5,932 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। अगर किसी किसान का ऋण 75,000 रुपये से ज्यादा है, तो उन्हें 35,000 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।
सरकार ने लगभग 6,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि यह पैसा 45 से 60 दिनों के अंदर किसानों तक पहुंच जाएगा। यह समय अगली बुवाई के सीजन के लिए बिल्कुल मुफीद रहेगा। हालांकि, राज्य के खजाने पर बोझ है, फिर भी इस फैसले को लागू करने के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये का बजट अलग से रखा गया है। इस योजना से खेती-बाड़ी करने वाले लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।