तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय इतिहास रचने जा रहे हैं। वह संभवतः तमिलनाडु के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो दावोस में होने वाले विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक 18 से 22 जनवरी, 2027 के बीच होगी।
पोंगल के ठीक बाद, मुख्यमंत्री विजय और उद्योग मंत्री एस कीर्तना कई बड़े अधिकारियों के साथ चेन्नई से दावोस के लिए रवाना हो सकते हैं। इससे तमिलनाडु को वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
विजय निवेश जुटाने पर करेंगे फोकस
दावोस में मुख्यमंत्री विजय का मुख्य लक्ष्य तमिलनाडु के लिए निवेश लाना है। वे वहां कई उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे ताकि राज्य में पूंजी निवेश आकर्षित किया जा सके। यह बात ध्यान देने लायक है कि विजय शायद तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में शामिल होंगे।