NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपनी पत्नी कैमिला के साथ बेंगलुरु में बिताए 3 दिन, लौटे
    अगली खबर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपनी पत्नी कैमिला के साथ बेंगलुरु में बिताए 3 दिन, लौटे
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी कैमिला संग बेंगलुरु आकर लौटे (फाइल तस्वीर: एक्स/@windsor_familyy)

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपनी पत्नी कैमिला के साथ बेंगलुरु में बिताए 3 दिन, लौटे

    लेखन गजेंद्र
    Oct 30, 2024
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी कैमिला के साथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के निजी दौरे पर आए थे। दौरे की किसी को खबर नहीं थी।

    दोनों व्हाइटफील्ड के पास समथनहल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय समग्र केंद्र 'सौक्या में 3 दिनों तक ठहरे थे और बुधवार को सुबह वापस ब्रिटेन लौट गए।

    एक अधिकारी ने बताया कि जिस समग्र स्वास्थ्य केंद्र में दंपति रुके थे, वह योग, ध्यान सत्रों और उपचारों सहित कायाकल्प उपचार के लिए प्रसिद्ध है।

    दौरा

    सैर का आनंद लिया और विशेष आहार पर रहे

    NDTV के मुताबिक, किंग चार्ल्स यहां विभिन्न स्वास्थ्य उपचारों के तहत विशेष आहार पर थे और उन्होंने कायाकल्प उपचार लिया, जिसमें ध्यान और चिकित्सा भी शामिल थी।

    उन्होंने करीब 30 एकड़ के परिसर में लंबी सैर का आनंद लिया और जैविक खेतों में भी गए। वह लगातार 3 दिनों तक कड़ी सुरक्षा और देखभाल के बीच रहे।

    दंपति रोज सुबह जल्दी उठकर योग करते थे। उन्होंने प्रकृति के बीच रहकर आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से अपना उपचार कराया।

    उपचार

    पहले भी यहां आ चुके हैं किंग चार्ल्स

    किंग चार्ल्स का यह बेंगलुरु के स्वास्थ्य केंद्र पर पहला दौरा नहीं था। वह पहले भी यहां उपचार के लिए आ चुके हैं।

    किंग चार्ल्स पिछले कई सालों से आयुर्वेद के मुख्य समर्थक हैं। अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान वह लंदन के साइंस म्यूजियम में एक नए आयुर्वेदिक उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन के लिए शामिल हुए थे।

    किंग चार्ल्स ने 2019 में अपना 71वां जन्मदिन इसी केंद्र में मनाया था।

    जानकारी

    सौक्या के बारे में जानकारी?

    सौक्या प्राकृतिक और आयुर्वेद उपचार के लिए प्रसिद्ध है। इसका संचालन डॉ. इसाक मथाई करते हैं। डॉ मथाई भारत से उन कुछ खास लोगों में हैं, जिन्हें ब्रिटेन के राजा के रूप में चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

    बीमारी

    किंग चार्ल्स को क्या है बीमारी?

    75 वर्षीय किंग चार्ल्स की सेहत लगातार गिर रही है। उनकी फरवरी में कैंसर की सर्जरी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी उनके सेहत में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ।

    उनके अंतिम संस्कार के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है, जिसे कोड नाम 'ऑपरेशन मेनाई ब्रिज' दिया गया है।

    किंग चार्ल्स तृतीय सितंबर, 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठे थे। उनके बाद वेल्स के राजकुमार विलियम सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    किंग चार्ल्स तृतीय
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ब्रिटेन

    धरती से टकराया शक्तिशाली सौर तूफान, जानिए क्या हो सकता है नुकसान   सौर तूफान
    ब्रिटेन: पिता के बाद बेटी ने बनाया दुनिया में सबसे तेज खिड़की साफ करने का रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    भारतीय मसालों में मिलावट की खबरों के बाद ब्रिटेन ने सख्ती शुरू की दुनिया
    #NewsBytesExplainer: ब्रिटेन में 4 जुलाई को होंगे आम चुनाव, जानिए कैसे चुनी जाती है ब्रिटिश सरकार ब्रिटेन चुनाव

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें अजब-गजब खबरें
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती सोनम कपूर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक ब्रिटेन

    बेंगलुरु

    कर्नाटक: सेक्स टेप मामले में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कल बेंगलुरु आने की संभावना कर्नाटक
    बेंगलुरु: स्मोकी पान खाने से बिगड़ी किशोरी की तबीयत, डॉक्टरों को निकालना पड़ा पेट का हिस्सा देश
    गूगल ने बेंगलुरु में किराए पर लिया ऑफिस, हर महीने 4 करोड़ रुपये देना होगा किराया गूगल
    भारत में हीटवेव: दिल्ली में असहनीय और बेंगलुरु में क्यों बेहतर है स्थिति? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025