NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्रिटेन: लगातार गिर रहा किंग चार्ल्स तृतीय का स्वास्थ्य, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
    अगली खबर
    ब्रिटेन: लगातार गिर रहा किंग चार्ल्स तृतीय का स्वास्थ्य, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
    ब्रिटेन के महाराज किंग चार्ल्स तृतीय के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

    ब्रिटेन: लगातार गिर रहा किंग चार्ल्स तृतीय का स्वास्थ्य, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

    लेखन गजेंद्र
    Apr 26, 2024
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन के महाराज किंग चार्ल्स तृतीय का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, जिसकी वजह से बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

    75 वर्षीय किंग चार्ल्स का फरवरी में कैंसर की सर्जरी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनके सेहत में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ है।

    अंतिम संस्कार के लिए हो रही तैयारी को कोड नाम दिया गया है, जिसे ऑपरेशन मेनाई ब्रिज के नाम से जाना जाता है।

    अंतिम संस्कार

    रानी के अंतिम संस्कार को दिया गया था ऑपरेशन लंदन ब्रिज

    मेनाई ब्रिज एंग्लिसी, वेल्स में दुनिया के पहले लोहे के सस्पेंशन ब्रिज का नाम भी है। किंग चार्ल्स का अंतिम संस्कार उनकी मृत्यु के 9 दिन बाद किया जाएगा।

    इससे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और किंग चार्ल्स की मां का अंतिम संस्कार उनकी मौत के 10 दिन बाद किया गया था, जिसे ऑपरेशन लंदन ब्रिज के नाम से जाना गया था।

    किंग चार्ल्स को विंडसर कैसल में किंग जॉर्ज षष्ठ मेमोरियल चैपल में "शाही तिजोरी" में दफनाया जाएगा।

    उपाधि

    राजा बनने के बाद से ही उनकी मृत्यु की तैयारी हो गई थी शुरू

    ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी साइमन मॉर्गन ने बताया कि किंग चार्ल्स के राजा बनने के ठीक बाद से ही उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

    जिस दिन किंग चार्ल्स की मृत्यु होगी, सबसे पहले उनके परिवार को सूचित किया जाएगा और उसके बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को सूचना दी जाएगी।

    फिर राष्ट्रमंडल देशों और अंत में मीडिया को सूचना दी जाएगी। मृत्यु के दिन बकिंघम के गेट पर एक नोट लगा होगा।

    तैयारी

    किंग चार्ल्स के बाद कौन बनेगा उनका उत्तराधिकारी?

    किंग चार्ल्स के बाद उनके बेटे प्रिंस विलियम को उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा। अगर किंग चार्ल्स बीमारी के कारण अपना पद छोड़ दें तो विलियम को शाही कर्तव्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।

    इससे किंग चार्ल्स के निधन के तुरंत बाद विलियम राजा बन सकते हैं। हालांकि, उनका राज्याभिषेक किंग चार्ल्स के निधन के कई महीनों तक नहीं हो सकेगा।

    बता दें कि किंग चार्ल्स तृतीय सितंबर, 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठे थे।

    परिचय

    कौन हैं प्रिंस विलियम? 

    ब्रिटेन के शाही परिवार की वेबसाइट के मुताबिक, वेल्स के राजकुमार प्रिंस विलियम सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं।

    वह किंग चार्ल्स तृतीय और वेल्स की राजकुमारी डायना के सबसे बड़े पुत्र हैं। उनका विवाह वेल्स की राजकुमारी कैथरीन से हुआ, जिनसे उनके 3 बच्चे हैं, प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस।

    इनका आधिकारिक निवास केंसिंग्टन पैलेस है। उनकी पत्नी कई धर्मार्थ गतिविधियों और परियोजनाओं को चलाती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    किंग चार्ल्स तृतीय

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ब्रिटेन

    सुजुकी ने वैश्विक स्तर की बाइक्स को नए रंगों में किया पेश, जानिए क्या-क्या विकल्प मिलेंगे  सुजुकी
    ब्रिटेन: धूं-धूं कर जलती बहुमंजिला इमारत की छत पर फंसा व्यक्ति, फिल्मी अंदाज में बचाया गया आग त्रासदी
    जापान में कचरा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जानिए इसके बारे में जापान
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की ये आदतें हैं बेहद अजीब, करते हैं फीतों को प्रेस किंग चार्ल्स तृतीय

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें अजब-गजब खबरें
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती सोनम कपूर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक ब्रिटेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025