अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के बड़े बैंक जैसे SBI, HDFC, ICICI और PNB की शाखाएं इस गुरुवार को सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बैंक राष्ट्रीय और गजेटेड छुट्टियों, स्थानीय त्योहारों के साथ-साथ हर दूसरे व चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं।
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने पर भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग की सभी सेवाएं हमेशा चालू रहेंगी।
शिलॉन्ग, पटना, रांची में बैंक रहेंगे बंद
हालांकि, कुछ इलाकों में बैंक बंद भी रहेंगे, इस पर ध्यान देना जरूरी है।
शिलॉन्ग में 13 नवंबर को वंगाला फेस्टिवल के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, देश भर में 14 नवंबर को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके ठीक बाद 15 नवंबर को रविवार की सामान्य छुट्टी होगी।
अगर आप पटना या रांची में रहते हैं, तो आपको बता दें कि 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण वहां के स्थानीय बैंक भी बंद रहेंगे।