बेंगलुरु में शादी को लेकर युवती का अपहरण, ट्रैफिक में फंसने के बाद आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु के अग्रहारा दसरहल्ली में बुधवार को 21 साल की एक युवती का उसके किराए के घर से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि 3 लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों परिवार युवती की ओम प्रकाश से शादी के खिलाफ थे, इसलिए यह अपहरण हुआ। अपहरणकर्ता युवती को जबरन एक कार में धकेलकर तेजी से फरार हो गए, लेकिन ट्रैफिक में फंसने के बाद कहानी में मोड़ आया। जब गाड़ी ट्रैफिक की वजह से धीमी हुई, तो कार से टकराए लोग और वहां से गुजर रहे दूसरे राहगीरों ने मिलकर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।
मगदी रोड पुलिस ने दर्ज की FIR
अपहरण के दौरान, एक अपहरणकर्ता ने युवती की सास को वीडियो कॉल किया। सास ने उसे धमकी दी कि अगर वह घर वापस नहीं लौटी तो उसके पति को नुकसान पहुंचाया जाएगा। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों के साथ युवती को भी थाने ले गई। मगदी रोड पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज की है। इस FIR में अपहरण, हमला, आपराधिक धमकी और महिला के खिलाफ अपराध जैसी धाराएं लगाई गई हैं।