मजदूर और महाराष्ट्र दिवस की वजह से आज किन राज्यों में है बैंकों की छुट्टी?
आज महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसकी वजह है मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस, जिनके चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में बैंक की शाखाएं आज बंद रहेंगी। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो वह आज नहीं हो पाएगा और आपको कल तक इंतजार करना होगा।
ATM और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
मई 2026 में पूरे देश में कुल 12 बैंक छुट्टियों का ऐलान हुआ है। इनमें से कुछ छुट्टियां शनिवार-रविवार की वजह से हैं, तो वहीं कुछ गंगटोक में 'स्टेट डे' (16 मई) और बकरीद (27-28 मई) जैसे स्थानीय त्योहारों के चलते हैं।
हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप जैसे सभी डिजिटल माध्यम पहले की तरह चलते रहेंगे। अगली बार बैंक जाने से पहले अपने इलाके की छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें।