BAI ने झूठी खबरों के खिलाफ किया दिल्ली हाई कोर्ट का रुख, जानिए क्या है पूरा मामला
भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने लंदन में हुए एक इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। वायरल हो रही इन पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय न्यायाधीशों और केंद्रीय मंत्रियों ने लंदन में सरकारी खर्चे पर आयोजित एक बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हालांकि, सरकार की फैक्ट-चेक टीम इन अफवाहों को पहले ही गलत बता चुकी है, लेकिन ये अब भी ऑनलाइन तेजी से फैल रही हैं। BAI का कहना है कि यह गलत जानकारी न सिर्फ खेल का नाम खराब कर रही है, बल्कि न्यायपालिका और खेल संस्था की साख को भी नुकसान पहुंचा रही है।
कोर्ट BAI की पोस्ट हटाने की अर्जी को सूचीबद्ध करेगी
BAI इन दुर्भावनापूर्ण पोस्ट्स को सोशल मीडिया और न्यूज वेबसाइट्स से तुरंत हटाने का आदेश जारी करने की मांग कर रही है। संगठन का तर्क है कि इन दावों को यूं ही बने रहने देने से इसमें शामिल सभी पक्षों को और ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। कोर्ट ने इस मामले को आज ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है, बशर्ते याचिका में पाई गई कमियों को तक दूर कर लिया जाए।