यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने वाला है, जिससे दिल्ली से लखनऊ का सफर सिर्फ 2 घंटे 12 मिनट में पूरा हो जाएगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कॉरिडोर का ऐलान किया है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने भी हरी झंडी दिखा दी है। यह हाई-स्पीड ट्रेन शहरों के बीच यात्रा को बहुत तेज और आसान बना देगी।
रूट दिल्ली से गुवाहाटी तक जोड़ेगा
यह रूट सिर्फ रफ्तार के लिए ही नहीं होगा, बल्कि ये दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और गुवाहाटी जैसे शहरों को आपस में जोड़ेगा। इसकी टिकटों की कीमत हवाई जहाज के किराए से काफी कम रखने का वादा किया गया है, ताकि यह आम लोगों की पहुंच में भी रहे।
साथ ही, इस पूरे प्रोजेक्ट में 'मेक इन इंडिया' के तहत स्थानीय मजदूरों और इंजीनियरों को ही काम पर लगाया जाएगा। इससे सिर्फ यात्रा का समय ही कम नहीं होगा, बल्कि इस कॉरिडोर से युवाओं, मध्यम आय वर्ग और छोटे उद्योगों में काम करने वाले कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।