तमिलनाडु में बेटियों पर काल बनकर टूटे दरिंदे, 20 दिन में 48 अपराधों से हाहाकार
देश
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में 32 साल के एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने आधानूर गांव में 10 साल की एक बच्ची का यौन शोषण किया। खबर है कि गांव वालों ने ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नैना नागेंद्रन ने महिलाओं के खिलाफ 48 अपराधों का हवाला दिया
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पूरे तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष नैना नागेंद्रन ने चेन्नई के एक अस्पताल में जाकर एक और बच्ची के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सिर्फ 20 दिनों में महिलाओं के खिलाफ 48 अपराधों की शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसी मुद्दे पर DMK नेता अनबिल महेश ने भी अपनी बात रखी और कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सरकार को और कड़े कदम उठाने चाहिए।