दिल्ली में रविवार सुबह लोगों ने बेहद खराब हवा में आंखें खोलीं। बलजीत नगर में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 797 तक पहुंच गया, जो कि खतरनाक स्तर से बहुत ज्यादा है।
सुबह 8 बजे शहर का लाइव AQI 522 दर्ज हुआ, जिससे नई दिल्ली दुनिया का 12वां सबसे प्रदूषित शहर बन गई। दरअसल, कुछ समय के लिए हवा थोड़ी साफ हुई थी, लेकिन रात भर में ही प्रदूषण का स्तर फिर से काफी ऊपर चला गया।
PM2.5 का स्तर रोजाना 12.6 सिगरेट पीने के बराबर
रेलवे कॉलोनी (745), पंजाबी बाग (719) और थान सिंह नगर (635) जैसे इलाकों में भी AQI के आंकड़े आसमान छू रहे थे। बता दें कि 301 के ऊपर AQI को खतरनाक माना जाता है।
दिल्ली में PM2.5 का 24 घंटे का औसत स्तर इतना ज्यादा हो गया था कि इस हवा में सांस लेने का मतलब है हर दिन करीब 12.6 सिगरेट पीना।