महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें 32 साल की अंकिता जाधव की जान चली गई। अंकिता अपनी स्कूटी पर जा रही थीं, तभी पीछे से एक कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और कुचल दिया।
ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
लोगों ने की सुरक्षित सड़कों की मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं और सुरक्षित सड़कों की मांग कर रहे हैं। हाईवे निर्माण की वजह से अब सारा ट्रैफिक एक ही लेन में आ गया है।
इस कारण यहां अक्सर जाम लगता है और सुरक्षा संबंधी दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ ट्रैफिक को संभालने के लिए न तो पर्याप्त बोर्ड लगे हैं और न ही कर्मचारी मौजूद हैं।
वे अधिकारियों से इन समस्याओं को जल्द ठीक करने की अपील कर रहे हैं, ताकि आगे और लोगों की जान खतरे में न पड़े।