कुछ खबरें चल रही थीं कि जब पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मलिक SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे, तो उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिली। एक विश्लेषक ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि उनका स्वागत करने कोई भी भारतीय अधिकारी मौजूद नहीं था।
हालांकि, समाचार एजेंसी ANI ने कहा कि भारत के संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय दोनों के अधिकारी मुसादिक मलिक का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे, ठीक वैसे ही जैसे वे SCO के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हैं।
गतिरोध के बाद मुसादिक मलिक का पहला भारत दौरा
दरअसल, मलिक का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले साल सैन्य गतिरोध के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री का भारत का पहला दौरा है।
इस फोरम में शामिल होकर, पाकिस्तान एक तरह से यह संकेत दे रहा है कि वह क्षेत्र के बाकी देशों के साथ बातचीत और मिलकर काम करना जारी रखना चाहता है।