आंध्र प्रदेश के वेंकटपालम टोल प्लाजा पर हुई एक घटना के बाद 5 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। दरअसल, मुख्यमंत्री के सचिव कार्तिकेय मिश्रा की सरकारी गाड़ी को टोल कर्मचारियों ने रोक लिया था और उनसे भुगतान मांगा था।
टोल कर्मचारियों ने उन्हें पहचाना नहीं, जिसके बाद मामला गरमा गया और खुद मिश्रा को इसमें दखल देना पड़ा।
NHAI ने 5 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त किया
मिश्रा ने यह पूरा मामला भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद, स्काईवार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग के 5 संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई।
बर्खास्त किए गए इन कर्मचारियों में 3 टोल कलेक्टर, एक सुपरवाइजर और एक शिफ्ट इंचार्ज शामिल थे।