वित्त वर्ष 2024 में भारत की गरीबी दर घटकर सिर्फ 2.6 प्रतिशत रह गई है। EY की एक नई रिपोर्ट, जो वर्ल्ड बैंक के डेटा पर आधारित है, बताती है कि वित्त वर्ष 1978 में यह 59.7 प्रतिशत थी, जिसमें अब जबरदस्त कमी आई है।
इस गिरावट के साथ, कोविड के बाद के दौर में भारत उन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है, जहां असमानता का स्तर सबसे कम है।
महंगाई के बीच भारत के GDP का अनुमान 7.1 प्रतिशत
भारत की अर्थव्यवस्था 1990 के दशक में शुरू हुए आर्थिक सुधारों की वजह से लगातार तरक्की कर रही है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 तक देश की GDP 7.1 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। इस साल निर्यात में भी अच्छी-खासी उछाल देखने को मिली है।
हालांकि, बढ़ती महंगाई अब थोड़ी चिंता पैदा कर रही है।