TMC को ED का बड़ा झटका, फ्रीज किए 440 करोड़ रुपये
देश
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े 440 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट फ्रीज कर दिए हैं। जांच एजेंसी को शक है कि इस रकम को हवाई और ट्रैवल कंपनियों के जरिए घुमाया गया, जिससे 2024 के चुनाव प्रचार से इसका संबंध छुपाया जा सके। आरोप है कि इस तरह 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम को 'रूट' किया गया था। अब जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन पैसों के असली सोर्स को छिपाने के लिए कई बिजनेस का इस्तेमाल हुआ था।
ED कर रही 18 खातों की जांच
यह पूरा मामला जून में एक साइबर फ्रॉड की शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें कहा गया था कि धोखाधड़ी का पैसा TMC के खातों में जमा किया गया है। पुलिस ने तीन खातों को फ्रीज कर दिया और मामला ED को सौंप दिया। अब ED उन 18 खातों की जांच कर रही है जो केयरवेल ट्रैवल्स और विंडबोर्न एविएशन जैसी कंपनियों से जुड़े हुए हैं।