NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेता दुखी, अमेरिका ने रणनीतिक संबंधों का चैंपियन कहा
    अगली खबर
    मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेता दुखी, अमेरिका ने रणनीतिक संबंधों का चैंपियन कहा
    मनमोहन सिंह के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने दुख जताया (तस्वीर: एक्स/@AmbRus_India)

    मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेता दुखी, अमेरिका ने रणनीतिक संबंधों का चैंपियन कहा

    लेखन गजेंद्र
    Dec 27, 2024
    09:20 am

    क्या है खबर?

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने दुख जताया और अपना संदेश साझा किया है।

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बयान में कहा, "डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका भारत के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। सिंह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे बड़े समर्थकों में थे और उनके काम ने 2 दशकों में हमारे देशों द्वारा मिलकर हासिल अधिकांश उपलब्धियों की नींव रखी।"

    दुख

    परमाणु समझौते को याद किया

    ब्लिंकन ने कहा, "अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व ने दोनों देशों के संबंधों की क्षमता में एक बड़ा निवेश दिखाया। सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा, जिसने भारत के तेज़ आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया। हम अमेरिका-भारत को साथ लाने के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद रखेंगे।"

    बता दें, सिंह के समय ब्लिंकन राष्ट्रपति बराक ओबामा की कैबिनेट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और उनके उप सहायक थे।

    बयान

    अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा?

    अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक्स पर लिखा, 'भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है। डॉ मनमोहन सिंह अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक अटूट सहयोगी और मित्र थे। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

    बयान

    रूस ने कहा- सिंह की विशेषज्ञता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

    मोहम्मद नशीद ने एक्स पर लिखा कि वे एक दयालु पिता और मालदीव के अच्छे मित्र थे।

    भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने एक्स पर लिखा, 'यह भारत-रूस के लिए बहुत दुख और शोक का क्षण है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अतुलनीय है। उनका सौम्य व्यवहार हमेशा आकर्षक रहा है, साथ ही एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता और भारत की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।'

    निधन

    गुरुवार रात को हुआ निधन

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह 92 वर्ष के थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार देर शाम दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था।

    इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए थे।

    संसद के ऊपरी सदन में उनका 33 साल का कार्यकाल समाप्त हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनमोहन सिंह
    अमेरिका
    रूस समाचार
    एंटनी ब्लिंकन

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    मनमोहन सिंह

    मनमोहन बोले- रिमोट से सरकार चलाने का आरोप गलत, नोटबंदी सुनियोजित लूट कांग्रेस समाचार
    मनमोहन का प्रधानमंत्री और सरकार पर हमला, राष्ट्रवाद से लेकर मंहगाई तक के मुद्दों पर घेरा नरेंद्र मोदी
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    #NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष एकजुट, जानिए इस विधेयक की पूरी कहानी आरक्षण

    अमेरिका

    पिछले एक साल में 519 भारतीयों को अमेरिकी सरकार ने अपने देश से निर्वासित किया भारत-अमेरिका संबंध
    सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला का निधन, किताब के एक पेज के बराबर था एक-एक नाखून गिनीज बुक
    अमेरिका की डेथ वैली नेशनल पार्क को आकर्षण का केंद्र बनाती हैं ये 5 चीजें पर्यटन
    ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग पर लगाया प्रतिबंध, जानिए कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    रूस समाचार

    BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने रूस पहुंचे नरेंद्र मोदी, रूसी नागरिकों ने गाया कृष्ण भजन नरेंद्र मोदी
    नरेंद्र मोदी ने पुतिन के सामने फिर उठाया यूक्रेन का मुद्दा, कहा- शांति से हो समाधान नरेंद्र मोदी
    BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी- हम युद्ध नहीं, कूटनीति और संवाद के समर्थक हैं नरेंद्र मोदी
    अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, क्या हैं आरोप? यूक्रेन

    एंटनी ब्लिंकन

    तालिबान के सदस्यों को पनाह देता है पाकिस्तान- अमेरिकी विदेश मंत्री पाकिस्तान समाचार
    भारत में मानवाधिकार उल्लंघन के बढ़ते मामलों पर नजर रख रहा अमेरिका- ब्लिंकन भारत-अमेरिका संबंध
    अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं को NGO में काम से रोका, शिक्षा पर भी लगा चुका रोक अफगानिस्तान
    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025