Loading...
अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते रुकी, जम्मू से रवाना नहीं हुआ नया जत्था
अमरनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोका गया है

अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते रुकी, जम्मू से रवाना नहीं हुआ नया जत्था

लेखन आबिद खान
Aug 08, 2026
05:28 pm

क्या है खबर?

अमरनाथ यात्रा को आज से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। लगातार बिगड़ते मौसम और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते ये फैसला लिया गया है। आज भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं के नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 अगस्त तक जम्मू में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है।

यात्रा

मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सभी मौसम में खुली रहने वाली इकलौती सड़क है, उसकी स्थिति और मौसम के मिजाज को देखकर ही आगे के जत्थों को हरी झंडी दी जाएगी।

IMD ने बताया कि 11 अगस्त तक जम्मू के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी है।

आंकड़े

अब तक 4.75 लाख लोगों ने किए दर्शन

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और अब तक 4.75 लाख से ज्यादा लोग पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर संपन्न होगी।

इससे पहले 5 अगस्त को धारा 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर एहतियात के तौर पर यात्रा को एक दिन के लिए रोका गया था।

ADVERTISEMENT