अमरावती में 2,534 करोड़ की 2 परियोजनाओं से खुलेगा विकास और रोजगार का द्वार
देश
अमरावती के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने शहर में 2,534 करोड़ रुपये की 2 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। जल्द ही अमरावती में एक नया केंद्र सरकार का ऑफिस कॉम्प्लेक्स और कर्मचारियों के लिए एक आवासीय कैंपस बनाया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स से न सिर्फ अमरावती एक प्रशासनिक केंद्र के तौर पर उभरेगा, बल्कि इनके निर्माण के दौरान हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विजयवाड़ा और गुंटूर के विभागों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा
ऑफिस कॉम्प्लेक्स में विजयवाड़ा और गुंटूर के सभी केंद्रीय विभागों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा। वहीं, नए आवासीय कैंपस में 11 टावर होंगे, जिनमें 1,500 से ज्यादा फ्लैट बनेंगे। इसके साथ ही यहां बैंक, शॉपिंग एरिया, कम्युनिटी हॉल और करीब 2,000 वाहनों के लिए पार्किंग जैसी सुविधाएं भी होंगी। इस आवासीय कैंपस को पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा और इसे 4-स्टार GRIHA रेटिंग मिलने की उम्मीद है।