तेलंगाना के इंजीनियर के पास मिली 100 करोड़ से ज्यादा की बेहिसाब संपत्ति, ACB ने किया गिरफ्तार
देश
तेलंगाना के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ मोहन नायक जरुपाला को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उनके पास अपनी तनख्वाह से कहीं ज़्यादा संपत्ति है। ACB ने 17 जगहों पर तलाशी ली, जिनमें उनका ऑफिस, घर और रिश्तेदारों के ठिकाने शामिल थे। इस तलाशी के दौरान मिली संपत्ति और कीमती सामान ने सबको हैरत में डाल दिया।