Loading...
अभिजीत दिपके ने अमेरिकी नागरिक को छोड़ने पर कहा- मोदी सरकार के लिए ये चिंताजनक नहीं

अभिजीत दिपके ने अमेरिकी नागरिक को छोड़ने पर कहा- मोदी सरकार के लिए ये चिंताजनक नहीं

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2026
07:27 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भारत विरोधी काम करने पर भी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक को छोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरा और तंज कसा। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि मोदी सरकार के लिए यह चिंताजनक नहीं कि कोई व्यक्ति म्यांमार में आतंकी शिविर चला रहा था, बल्कि यह चिंताजनक है कि दिल्ली में कोई प्रदर्शन न करने पाए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश मामले पर भी सवाल उठाया है।

बयान

क्या बोले दिपके?

दिपके ने कहा, "आज 2 बड़ी खबरें हैं। म्यांमार में आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहे मैथ्यू वैनडाइक के लिए हमारी देश की कोर्ट ने कह दिया है कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वह अमेरिका जा सकता है। सही बात है, इसमें क्या आपत्ति होनी चाहिए, वह सिर्फ आतंकवादियों को प्रशिक्षण ही तो दे रहा था। वह हमारे देश का तिरंगा तो लहराना चाहता नहीं था। हां, अगर वो तिरंगा लहराता को बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा हो सकता है।"

बयान

सरकार के लिए प्राथमिकता मैथ्यू और भारत-चीन सीमा नहीं

दिपके ने आगे कहा, "हमारी सेनाओं ने कहा है कि चीन से लड़ाई करना मुश्किल है। मुश्किल तो होगा ही, जब मोदी ने सारी फौज सीमा से निकालकर दिल्ली में तैनात की है तो मुश्किल तो होगा। काफी ज्यादा चिंताजनक बात तो है, लेकिन प्राथमिकता मैथ्यू और भारत-चीन सीमा की सुरक्षा नहीं है। प्राथमिकता है कि दिल्ली में कोई प्रदर्शन न हो और कोई ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा न मांगे। मोदी मजबूत नेता बनने के लिए छात्रों को तो पीटेंगे।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

दिपके का बयान

ADVERTISEMENT