Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / 'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
देश

'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
लेखन प्रमोद कुमार
May 13, 2022, 04:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को 'बैड कैरेक्टर' और हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उनकी हिस्ट्रीशीट खोलते हुए बताया कि उनके खिलाफ खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और मारपीट समेत 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि खान आदतन अपराधी है। बता दें कि गुरुवार को उन्हें मदनपुर खादर इलाके में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी
मार्च से चल रही थी प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जामिया नगर थाने के SHO ने 28 मार्च को अमानतुल्लाह खान को 'बैड कैरेक्टर' घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था। 30 मार्च को इसे DCP की मंजूरी मिल गई। इसके अलावा उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है, जिसमें उनके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। बता दें हिस्ट्रीशीट में एक अपराधी के अपराध का ब्यौरा रखा जाता है। इससे अपराधियों की पहचान में मदद मिलती है और इसके जरिए पुलिस अपराधी पर नजर रखती है।

गिरफ्तारी
अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे थे खान

गुरुवार को भाजपा शासित नगर निगम की टीम दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही थी। इस दौरान खान वहां पहुंच गए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर निगम का विरोध करने लगे। उन्होंने दावा किया कि ढहाए जा रहे निर्माण अवैध नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शाहीन बाग में उन्होंने इस अभियान का विरोध किया था।

जानकारी
तिहाड़ जेल भेजे गए खान

गिरफ्तारी के बाद ओखला से विधायक खान को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने बताया कि अमानतुल्ला खान और उनके पांच समर्थकों को दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य पालन से रोकने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में खान की पत्नी की अपील पर आज शाहीन बाग और ओखला में बाजार बंद रहे। खान की पत्नी ने उनके साथ कुछ अनहोनी की भी आशंका व्यक्त की है।

प्रोफाइल
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

अमानतुल्लाह खान लगातार चर्चा में रहते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन लिया था, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने 2008 में अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद 2015 में वो पहली बार विधायक बने। फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली पुलिस
दिल्ली
आम आदमी पार्टी समाचार
ताज़ा खबरें
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई ट्रायम्फ टाइगर 1200 बाइक, कीमत 19.19 लाख रुपये
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई ट्रायम्फ टाइगर 1200 बाइक, कीमत 19.19 लाख रुपये ऑटो
एलन मस्क के पास सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट, दोस्तों पर नजर रखने के लिए करते हैं इस्तेमाल
एलन मस्क के पास सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट, दोस्तों पर नजर रखने के लिए करते हैं इस्तेमाल टेक्नोलॉजी
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मनोरंजन
अगले साल RCB में वापसी करेंगे एबी डिविलियर्स, बैंगलोर को बताया अपना दूसरा घर
अगले साल RCB में वापसी करेंगे एबी डिविलियर्स, बैंगलोर को बताया अपना दूसरा घर खेलकूद
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज मनोरंजन
दिल्ली पुलिस
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में 'शिवलिंग' पर विवादित टिप्पणी के आरोप में DU प्रोफेसर गिरफ्तार
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में 'शिवलिंग' पर विवादित टिप्पणी के आरोप में DU प्रोफेसर गिरफ्तार देश
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है देश
जहांगीरपुरी हिंसा: कोर्ट ने खारिज की 8 आरोपियों की जमानत याचिका, दिल्ली पुलिस को फटकार
जहांगीरपुरी हिंसा: कोर्ट ने खारिज की 8 आरोपियों की जमानत याचिका, दिल्ली पुलिस को फटकार देश
जहांगीरपुरी हिंसा: शांति कायम करने के लिए जिसे साथ लेकर घूमी पुलिस, वहीं निकला आरोपी
जहांगीरपुरी हिंसा: शांति कायम करने के लिए जिसे साथ लेकर घूमी पुलिस, वहीं निकला आरोपी देश
पंजाब: 40 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में AAP विधायक के ठिकानों पर CBI की छापेमारी
पंजाब: 40 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में AAP विधायक के ठिकानों पर CBI की छापेमारी देश
और खबरें
दिल्ली
रोहतक में जमीन में दफन मिला 12 दिन से लापता चल रही हरियाणवी गायिका का शव
रोहतक में जमीन में दफन मिला 12 दिन से लापता चल रही हरियाणवी गायिका का शव देश
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका देश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव देश
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत देश
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या देश
और खबरें
आम आदमी पार्टी समाचार
पंजाब में एक बार फिर सड़कों पर किसान, जानें क्या है पूरा मामला
पंजाब में एक बार फिर सड़कों पर किसान, जानें क्या है पूरा मामला राजनीति
AAP की दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता के घर और दफ्तर पर बुलडोजर चलाने की धमकी
AAP की दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता के घर और दफ्तर पर बुलडोजर चलाने की धमकी राजनीति
दिल्ली: मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झड़प, AAP विधायक हिरासत में
दिल्ली: मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झड़प, AAP विधायक हिरासत में देश
तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक 5 जुलाई तक बढ़ी
तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक 5 जुलाई तक बढ़ी राजनीति
तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत, 10 मई तक नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी
तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत, 10 मई तक नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022