दुबई में भीषण हादसा: 7 जिंदगियां खत्म, तेलंगाना सरकार ने तेज की शव वापसी की कवायद
देश
तेलंगाना के जगत्याल जिले के सैयद सलीम, अब्दुल रफीक और गोलापल्ली तिरुपति उन 7 लोगों में से थे, जिनकी 8 जून को दुबई में हुई एक भीषण मिनीबस दुर्घटना में जान चली गई। तेलंगाना सरकार ने उनके परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और वह शवों को जल्द से जल्द घर वापस लाने की दिशा में काम कर रही है।