NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: देश में 9 महीनों में कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: देश में 9 महीनों में कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?
    भारत में वैक्सीनेशन अभियान में 69 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी वैक्सीन की एक खुराक।

    वैक्सीनेशन अभियान: देश में 9 महीनों में कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 01, 2021
    05:43 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में चल रहा वैक्सीनेशन अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। यही कारण है कि देश में प्रत्येक माह में वैक्सीनेशन की रफ्तार में इजाफा हो रहा है।

    भारत ने 16 सितंबर को वैक्सीनेशन अभियान के नौ महीने पूरे कर लिए। इस दौरान अब तक 89,02,08,007 वैक्सीन की खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    इसमें 69 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को वैक्सीन की एक और 25.4 प्रतिशत को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी है।

    शुरुआत

    भारत में 16 जनवरी को शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    बता दें कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।

    1 मार्च को वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ और इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

    1 अप्रैल को 45 साल से अधिक उम्र के और 1 मई से सभी वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन अभियान खोल दिया गया।

    वैक्सीनेशन

    सितंबर में प्रतिदिन औसतन लगाई गईं 78.69 लाख खुराकें

    न्यूज 18 के अनुसार, भारत में सितंबर में वैक्सीन की 23.60 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई हैं।

    इस हिसाब से देश में इस महीने प्रतिदिन औसतन 78.69 लाख खुराकें लगाई गई है, जो वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।

    इसी अगस्त के महीने में देशभर में कुल 18.38 करोड़ खुराकें लगाई गई थी। इस हिसाब से अगस्त में प्रतिदिन औसतन 59.29 लाख खुराकें ही लगाई गई थी। जो सितंबर की तुलना में बहुत कम है।

    रफ्तार

    भारत में इस तरह से रही वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार

    बता दें कि भारत में जनवरी में 37.18 लाख खुराकें लगाई गई थी। इसके बाद फरवरी में 1.05 करोड़, मार्च में 5.08 करोड़, अप्रैल में 8.98 करोड़ और मई में यह वैक्सीन की कमी के कारण गिरकर 6.11 करोड़ पर आ गई थी।

    इसके बाद सरकार ने इस पर ध्यान दिया और जून में वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 11.95 करोड़, जुलाई में 13.45 करोड़ और अगस्त में पांच करोड़ के इजाफे के साथ 18.38 करोड़ खुराक पर पहुंच गया था।

    जानकारी

    मई के बाद प्रतिदिन की औसतन खुराकों में हो रहा इजाफा

    एक महीने में दी जाने वाली औसत दैनिक खुराकों का आंकड़ा मई के बाद लगातार बढ़ रहा है। मई में देश में प्रतिदिन औसतन 19.72 लाख, जून में 39.85 लाख, जुलाई में 43.41 लाख और अगस्त में औसतन प्रति दिन 59.29 लाख पर पहुंच गया।

    समय

    भारत को 80 करोड़ खुराकों तक पहुंचने में लगा कितना समय?

    भारत में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के बाद 10 करोड़ खुराकों तक पहुंचने में 85 दिन लगे थे। इसके बाद रफ्तार में तेजी आई और 20 करोड़ खुराकों तक पहुंचे में 45 दिन का समय लगा।

    इसी तरह 30 करोड़ खुराकों में 29 दिन, 40 करोड़ खुराकों के लिए 24 दिन, 50 करोड़ के लिए 20 दिन, 60 करोड़ के लिए 19 दिन, 70 करोड़ के लिए 13 और 80 करोड़ तक पहुंचने में 11 दिन का समय लगा है।

    वैक्सीन

    अब वैक्सीनों के कमी आने की उम्मीद नहीं

    भारत मई में वैक्सीन की कमी से जूझ रहा था, लेकिन अब इसमें सुधार हुआ है। जून में वितरित की गई 11.95 करोड़ खुराकों के एवज में 11.96 खुराकें लगाई गई थी।

    जुलाई में 13.50 करोड़ वैक्सीन खुराकों का वितरण किया और 13.45 करोड़ लगी, अगस्त में 15 करोड़ खुराके वितरित हुई और 13.38 करोड़ लगाई गई और सितंबर में 22 करोड़ की तुलना में 23.60 करोड़ लगाई गई। ऐसे में आने वाले समय में वैक्सीन की कमी नहीं आएगी।

    वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में क्या है कुल वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, भारत में गुरुवार तक वैक्सीन की 89,02,08,007 खुराकें लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 64,40,451 खुराकें लगाई गई है।

    देश में प्रतिदिन औसतन 31.40 लाख खुराकें लगाई गई है। देश में अब तक पांच बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी है।

    इसमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे अधिक 2.5 करोड़ खुराकें लगाई गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    MG मोटर्स खरीद सकती है फोर्ड इंडिया के प्लांट्स, बातचीत शुरू फोर्ड मोटर्स
    दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई यामाहा ऐरोक्स 155 स्कूटर, जानिए कीमत और फीचर्स यामाहा
    एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे नए वायुसेना प्रमुख, 1 अक्टूबर को संभालंगे कार्यभार केंद्र सरकार
    महंगी हुई महिंद्रा की ये गाड़ियां, जानिए नई कीमतें और वजह महिंद्रा मराज़ो

    वैक्सीन समाचार

    देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी गुजरात
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में तीसरी खुराक की जरूरत पर क्या बोले AIIMS निदेशक? अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    जेनोवा की mRNA आधारित कोरोना वैक्सीन को मिली दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी भारत की खबरें
    कोरोना: दो महीनों तक बढ़ोतरी के बाद वैश्विक स्तर पर स्थिर हो रहे मामले- WHO अमेरिका

    कोरोना वायरस

    केंद्र सरकार ने डेंगू के बढ़ते मामलों को बताया चुनौती, राज्यों को चेताया तेलंगाना
    विदेशी पर्यटकों के लिए जल्द खोले जाएंगे दरवाजे, 10 दिनों में हो सकता है ऐलान गृह मंत्रालय
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 30,256 नए मरीज, 295 मौतें महाराष्ट्र
    क्लिनिकल ट्रायल में 5-11 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित मिली फाइजर की कोरोना वैक्सीन अमेरिका

    महामारी

    WHO ने जारी की चेतावनी, कहा- 1 दिसंबर तक यूरोप में हो सकती 2.36 लाख मौतें यूरोप
    वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है कोरोना वायरस का C.1.2 वेरिएंट- अध्ययन दक्षिण अफ्रीका
    कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य किया सात दिन का क्वारंटाइन कर्नाटक
    महाराष्ट्र में पिछले महीने कोरोना संक्रमण के मामलों में आई 33 प्रतिशत की गिरावट मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025