कर्नाटक के अरबैल घाट पर भीषण टक्कर, 6 की मौत और 3 घायल
देश
कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़ जिले के अरबैल घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिली है कि ये सभी लोग धारवाड़ के रहने वाले थे और धर्मस्थल जा रहे थे। रास्ते में उनकी MUV एक ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान कर ली गई है, वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यल्लापुर पुलिस ने जांच शुरू की
यह हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पहचान में भी नहीं आ रही थी। इसी वजह से पुलिस और राजमार्ग गश्ती दल को बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यल्लापुर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।