
देश में 5 साल में 2,900 सांप्रदायिक हिंसा के मामले दर्ज, सरकार ने संसद में बताया
क्या है खबर?
देश में वर्ष 2017 से 2022 के दौरान पांच साल में 2,900 सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक दंगों के मामले दर्ज किए गए हैं।
यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में दी।
राय ने संसद में बताया कि 2021 में कुल 378 मामले, 2020 में 857 मामले, 2019 में 438 मामले, 2018 में 512 मामले और 2017 में कुल 732 मामले सांप्रदायिक हिंसा के मामले दर्ज किए गए हैं।
बयान
फेक न्यूज पर नजर रखने के निर्देश जारी किए- राय
केंद्रीय राज्य मंत्री राय ने संसद में कहा कि 4 जुलाई, 2018 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक दिशानिर्देश जारी किया गया था। इसमें फेक न्यूज और हिंसा की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने और त्वरित सख्त कदम उठाने को कहा गया है।
ऐसे दिशानिर्देश 23 जुलाई और 25 सितंबर, 2018 को भी जारी कर भीड़ हिंसा पर अंकुश लगाने को कहा था।
इस साल देश के कई राज्यों में त्योहारों पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।