Loading...

2001 संसद हमला: खबरें

13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें दिल्ली पुलिस के जवान और संसद भवन के गार्ड समेत नौ लोग शहीद हुए थे। उस दिन पांच आतंकी अंबेसडर कार में सवार होकर संसद भवन में घुसे थे और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिस समय आतंकी संसद में घुसे, तत्कालीन उप राष्ट्रपति कृष्णकांत और गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा कई सांसद संसद भवन में मौजूद थे। सुरक्षा बलों ने आतंकियों से लोहा लेते हुए उन्हें ढेर कर दिया। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया था। हमले की साजिश रचने वाले अफजल गुरु को सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। 9 फरवरी, 2013 को उसे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।

25 Oct 2025
• CIA

मुशर्रफ ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था- पूर्व CIA अधिकारी

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के एक पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकोउ ने पाकिस्तान को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।