NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दुर्गा विसर्जन के समय अलग-अलग राज्यों में हादसे, 17 लोगों की मौत
    अगली खबर
    दुर्गा विसर्जन के समय अलग-अलग राज्यों में हादसे, 17 लोगों की मौत
    दुर्गा विसर्जन के समय अलग-अलग राज्यों में हादसे, 17 की मौत

    दुर्गा विसर्जन के समय अलग-अलग राज्यों में हादसे, 17 लोगों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 06, 2022
    10:09 am

    क्या है खबर?

    बुधवार को दुर्गा विसर्जन के मौके पर अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

    सबसे बड़ा हादसा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ, जहां माल नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे आठ लोग डूब गए। इस हादसे के वक्त सैकड़ों लोग नदी के किनारे पर इकट्ठा थे।

    उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी ऐसे हादसों की जानकारी मिली है।

    हादसा

    पश्चिम बंगाल में क्या हुआ?

    जलपाईगुड़ी में बुधवार रात करीब 9:15 बजे सैकड़ों लोग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए माल नदी के किनारों पर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान अचानक से आई बाढ़ में कई लोग बह गए।

    प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए 60 लोगों को बचा लिया और उनमें से करीब 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, आठ लोगों को नहीं बचाया जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलपाईगुड़ी में हादसे का शिकार हुए लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।'

    बता दें कि राज्य में पिछले हफ्ते से लगातार हो रही बारिश को अचानक आई बाढ़ का कारण माना जा रहा है। प्रशासन अभी भी राहत और बचाव कार्य चला रहा है।

    जानकारी

    उत्तर प्रदेश में तीन की मौत

    उत्तर प्रदेश के आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबने से एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक चले राहत अभियान में किसी को भी नहीं बचाया जा सका।

    हादसा

    राजस्थान में हुई छह लोगों की मौत

    राजस्थान के अलवर में हुए ऐसे ही एक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

    यहां बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में मूर्ति विसर्जन करने आए छह लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि हर साल यहां मूर्ति विसर्जन होता है। इस बार लोगों ने सोचना कि गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं है। इसके चलते वो इसमें उतर गए और डूब गए।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    गणेश विसर्जन के दौरान भी हुए थे ऐसे हादसे

    पिछले महीने गणेश विसर्जन के समय भी अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में 15 लोगों की मौत हुई थी।

    हरियाणा में दो जगहों पर गणेश विसर्जन के दौरान सात लोग डूब गए, वहीं उत्तर प्रदेश में आठ लोगों की डूबने से मौत हुई थी।

    ये लोग भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए नहरों और नदियों के पास गए थे और डूबने के कारण इनकी मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    नरेंद्र मोदी
    राजस्थान
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल के मंत्री की सहयोगी के घर पर छापेमारी, 20 करोड़ कैश मिला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार होने वाले पार्थ चटर्जी कौन हैं? ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर ममता की टिप्पणी, मीडिया ट्रायल का आरोप लगाया ममता बनर्जी
    स्क्रैप होंगे इस राज्य के 15 साल पुराने सभी वाहन, NGT ने दिया आदेश कोलकाता

    नरेंद्र मोदी

    पिछली सीट पर बैठे हुए थे साइरस मिस्त्री, नहीं लगा रखी थी सीट बेल्ट सड़क दुर्घटना
    मुझे झूठे केस में फंसाने के दबाव के कारण CBI अधिकारी ने की आत्महत्या- मनीष सिसोदिया दिल्ली
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    प्रधानमंत्री मोदी को अरविंद केजरीवाल का पत्र, 80 प्रतिशत सरकारी स्कूलों को बताया कबाड़खाना दिल्ली

    राजस्थान

    महाराष्ट्र: गोंदिया में मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 53 यात्री घायल छत्तीसगढ़
    REAP 2022: राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन JEE मेन
    राजस्थान: पाली जिले में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल नरेंद्र मोदी
    मानसून के दौरान राजस्थान के इन पर्यटन स्थलों की यात्रा जरूर करें जयपुर

    उत्तर प्रदेश

    आवारा कुत्तों के हमला करने पर उन्हें खिलाने वालों को ठहरा सकते हैं जिम्मेदार- सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु
    उत्तर प्रदेश: श्रद्धालु ने शीतला माता मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: UPPCL में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी सरकारी नौकरी
    ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा की याचिका दायर करने वाली महिलाएं कौन हैं? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025