
कोेरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,866 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,866 नए मामले सामने आए और 41 लोगों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,39,05,621 हो गई है। इनमें से 5,26,074 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,50,877 हो गई है।
इससे पहले पिछले कुछ दिन से देश में रोजाना 20,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। टेस्ट्स में गिरावट के कारण आज मामलों में गिरावट आई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 21,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,148 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,32,28,670 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,39,751 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.28 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,34,261 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,062 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 67,10,792 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,394 मरीजों की मौत हुई है।
35,32,343 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,95,778 मामलों और 40,090 मौतों के साथ कर्नाटक और अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
इन राज्यों में सामने आ रहे सबसे ज्यादा नए मामले
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में दैनिक मामलों कम होते हुए नजर आ रहे हैं और बीते दिन यहां 2,015 नए मामले सामने आए।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,945 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 1,700 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
कर्नाटक में बीते दिन 1,151 नए मामले सामने आए।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,02,17,66,615 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 16,82,390 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 57 करोड़ पार
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 57.01 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.84 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.04 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.27 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.36 करोड़ संक्रमितों में से 1.52 लाख मरीजों की मौत हुई है।