NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल
    महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है

    महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल

    लेखन नवीन
    Oct 15, 2023
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर है।

    यहां समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक निजी यात्री बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस के अनुसार, ये हादसा छत्रपति संभाजीनगर के पास हुआ है, जिसे पहले औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था और हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे।

    बयान

    वैजापुर इलाके में देर रात करीब 12:30 बजे हुआ हादसा

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हादसा मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर वैजापुर इलाके में देर रात करीब 12:30 हुआ।

    महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस पीछे से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 5 पुरुष, 6 महिला समेत एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है, जबकि 23 घायल हो गए हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मुख्यमंत्री

    महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का किया ऐलान

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस सड़क हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया है और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    उन्होंने प्रशासन को सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं और बताया है कि सभी घायलों के इलाज का खर्च महाराष्ट्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में हुए हादसे को लेकर जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर हुए सड़क हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (हिंदी)

    नागपुर-मुंबई के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन के बाद से ही कई हादसे हुए हैं।

    महाराष्ट्र पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 11 दिसंबर, 2022 से 30 अप्रैल, 2023 के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर कुल 358 दुर्घटनाओं में से 98 दुर्घटनाएं (27 प्रतिशत) नागपुर-मुंबई के बीच हुई है, जिनमें 9 लोगों ने जान गंवाई।

    इन दुर्घटनाओं का कारण ये है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार हमेशा तेज होती है, जिसके कारण चालक वाहनों पर अपना संतुलन खो बैठते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सड़क दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    महाराष्ट्र

    मुंबई: एयर इंडिया की ट्रेनी एयर होस्टेस की उसके ही फ्लैट में गला रेतकर हत्या मुंबई
    मराठा आरक्षण को लेकर बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस ने लाठीचार्ज के लिए मांगी माफी  देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: 160 किलो की महिला बिस्तर से गिरी, उठाने के लिए बुलाना पड़ी आपदा प्रबंधन टीम ठाणे
    मुंबई: एयर इंडिया की एयर होस्टेस की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या मुंबई

    सड़क दुर्घटना

    कर्नाटक: मैसूर में बस और कार में टक्कर, 2 बच्चे समेत 10 की मौत कर्नाटक
    लखनऊ: स्कॉर्पियों ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति और 2 बच्चों को 100 मीटर घसीटा; मौत उत्तर प्रदेश
    दिल्ली: सड़क दुर्घटनाओं पर कैसे लगे लगाम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिए 5 सुझाव नितिन गडकरी
    आंध्र प्रदेश: चित्तूर में ट्रक की चपेट में आने से हाथी के 3 बच्चों की मौत आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025