उत्तर प्रदेश में 2 सड़क हादसों में एक की मौत, 20 अन्य लोग हुए घायल
देश
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 2 अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हरदोई में चालक को नींद की झपकी आने की वजह से एक बस पलट गई। वहीं, बहराइच में देर रात एक ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी।
हरदोई में महिला की मौत, बहराइच में 17 घायल
हरदोई में अमेठी-दिल्ली रूट पर एक बस पलट गई। इस हादसे में 32 साल की शहनाज की जान चली गई, जबकि 3 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उधर, बहराइच के गड़ामर गांव के पास एक ट्रक ने लखनऊ-रूपाईडीहा बस को टक्कर मार दी। इस घटना में 17 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादातर घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को आगे के इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।