Page Loader
धनश्री से तलाक की खबरों के बीच RJ महवश के साथ युजवेंद्र चहल की तस्वीर वायरल
धनश्री से तलाक के बीच युजवेंद्र चहल किसे कर रहे डेट?

धनश्री से तलाक की खबरों के बीच RJ महवश के साथ युजवेंद्र चहल की तस्वीर वायरल

Jan 10, 2025
10:21 am

क्या है खबर?

पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के अलगाव की खबरें जोर पकड़ रही हैं। इन खबरों को तब और तूल मिला, जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, वहीं चहल ने धनश्री के साथ अपनी सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दीं। इसी बीच मुंबई के एक होटल में चहल को एक अनजान महिला के साथ देखे जाने की खबरों ने आग में घी डालने का काम किया।

नजदीकियां

क्रिसमस के मौके पर भी मिस्ट्री गर्ल के साथ थे चहल

चहल के साथ घूमने वाली "मिस्ट्री गर्ल" कोई और नहीं, बल्कि RJ महवाश हैं। क्रिसमस पर चहल फोटोग्राफर्स को देखकर अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस महिला के साथ उनकी तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई। बता दें कि चहल और महवश दोस्त हैं। उन्होंने क्रिसमस के मौके पर लंच भी साथ में किया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

इन तस्वीरों में महवश के साथ दिखे युजवेंद्र

प्रतिक्रिया

लोग क्या कह रहे?

पिछले दिनों जब धनश्री और चहल के बीच तलाक की खबरें आईं तो ज्यादातर ने धनश्री को बुरा-भला कहा। लोगों ने कहा कि धनश्री का मकसद खत्म होने के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया। बहरहाल, अब जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उन पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाई तुमको बड़ी जल्दी थी।' एक ने लिखा, 'धनश्री तो खामखां बदनाम हो गईं।' एक लिखते हैं, 'आपसे तो ऐसी उम्मीद नहीं थी।'

परिचय

जानिए कौन हैं महवश

महवश एक जानी-मानी रेडियो जॉकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके लगभग 14 लाख फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं महवश एक्टिंग भी करती हैं और उन्होंने 'सेक्शन 108' नाम की एक फिल्म भी बनाई है। अनंत अंबानी की शादी के रिसेप्शन में भी इन्हें देखा गया था। जल्द ही वह अमेजन प्राइम के एक शो में भी नजर आने वाली हैं। 24 साल की महवश को 'बिग बॉस 14' से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का प्रस्ताव भी मिल चुका है।

अटकलें

साल 2022 में पहली बार आई थी चहल-धनश्री के बच मतभेद की खबरें

चहल और धनश्री की शादी में दरार की खबरें 2022 से ही आ रही हैं। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से चहल का सरनेम हटा दिया था। इसी के बाद से उनके रिश्ते में अनबन की अटकलें लगने लगी थीं। धनश्री और चहल ने साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी। बीते 22 दिसंबर को उनकी शादी को 4 साल हुए थे। हालांकि, किसी ने भी शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे के लिए कोई पोस्ट नहीं किया था।