Page Loader
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा 2022 में हो गए थे अलग, तलाक की अर्जी में खुलासा
सिर्फ 2 साल चली युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा की शादी (तस्वीर: एक्स/@Rads0071)

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा 2022 में हो गए थे अलग, तलाक की अर्जी में खुलासा

Mar 21, 2025
11:27 am

क्या है खबर?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। काफी समय से दोनों के अलग होने की अटकलें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते दिन युजवेंद्र-धनश्री के तलाक पर फैसला सुनाया और दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने 2020 में शादी की थी और शादी के करीब 4 साल दोनों अलग हो गए हैं। अब युजवेंद्र-धनश्री की शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

खुलासा 

2022 में अलग हो गए थे युजवेंद्र और धनश्री

युजवेंद्र और धनश्री की तलाक की अर्जी के अनुसार, यह जोड़ी शादी के 2 साल बाद ही अलग हो गई थी। दरअसल, युजवेंद्र और धनश्री की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और चहल शादी के बंधन में बंधे थे। तलाक याचिका के मुताबिक, दोनों शादी के 2 साल बाद यानी 2022 में ही अलग गए थे।

तलाक

युजवेंद्र और धनश्री के बीच क्यों बढ़ीं दूरियां? 

बता दें कि युजवेंद्र और धनश्री ने 5 फरवरी, 2025 को फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र को एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने हैं। इसमें से वह 2.37 करोड़ रुपये उन्हें पहले ही दे चुके हैं। युजवेंद्र-धनश्री ने कोर्ट को बताया था कि उनके बीच आपसी तालमेल नहीं था, जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।