LOADING...
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का ये हाल किसने किया? रोते-बिलखते बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे मम्मी-पापा

यूट्यूबर अनुराग डोभाल का ये हाल किसने किया? रोते-बिलखते बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे मम्मी-पापा

Mar 05, 2026
01:12 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 17' से लोकप्रिय हुए और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) के एक हालिया वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। हमेशा अपनी महंगी बाइक्स और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाने वाले अनुराग ने इस बार कैमरे के सामने रोते हुए अपनी जिंदगी का सबसे कड़वा सच साझा किया है। उन्होंने इस क्लिप को अपना 'आखिरी वीडियो' बताते हुए दावा किया है कि वो अब और सहन नहीं कर सकते। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

आरोप

'आखिरी वीडियो' में अनुराग के गंभीर आरोप

अनुराग ने लगभग 2 घंटे लंबे व्लॉग को अपना 'आखिरी वीडियो' बताते हुए दावा किया कि वो अब और मानसिक प्रताड़ना सहन नहीं कर सकते। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग के अनुसार, वो पिछले कई महीनों से मानसिक उत्पीड़न से गुजर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बताया कि वो इस कदर टूट चुके हैं कि अपना जीवन खत्म करने का प्रयास भी कर चुके हैं।

खुलासा

14 की उम्र में बीमारी, शादी के बाद बढ़ा तनाव

अनुराग ने बताया कि जब वो महज 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था। उस कठिन समय के बावजूद परिवार की ओर से उन पर पढ़ाई का जबरदस्त दबाव बनाया गया। विवाद की एक बड़ी वजह उनकी शादी भी रही। अनुराग ने खुलासा किया कि उनकी मुलाकात अपनी पत्नी रीतिका से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर उनसे शादी की, जिसके बाद से परिवार में दूरियां बढ़ती गईं।

Advertisement

दावा

"ना हम खुश रहेंगे और ना तुझे खुश रहने देंगे"

अनुराग ने कहा, "मेरी शादी से कुछ दिन पहले घरवालों ने आने से मना कर दिया और मुझे सब कुछ अकेले संभालना पड़ा। मुझसे हाथ जुड़वाए गए, पैर पड़वाए गए और रिश्तेदारों के सामने माफी मंगवाई गई।" उन्होंने ये भी कहा कि उनके माता-पिता ने तक कह दिया, "ना हम खुश रहेंगे और ना तुझे खुश रहने देंगे।" घर के इस दमघोंटू माहौल और लगातार टॉर्चर से टूटकर अनुराग ने आत्महत्या की कोशिश तक कर ली।

Advertisement

डिप्रेशन

डिप्रेशन में डूबे अनुराग

अनुराग ने अपने परिवार का नाम लेते हुए कहा, "मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा, भाई कलम और श्रेया होंगे। अब मेरे पास कुछ भी करने के लिए नहीं बचा है। मैं बहुत गहरे डिप्रेशन में हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस भावना को कैसे खत्म करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस अब सोना चाहता हूं। पिछले 5 दिनों से कुछ नहीं खाया है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।"

जानकारी

कौन हैं अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर?

अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) भारत के एक बेहद लोकप्रिय मोटो-व्लॉगर और यूट्यूबर हैं, जिन्हें उनके 'देहरादून का छोरा' अंदाज और महंगी सुपरबाइक्स के लिए जाना जाता है। वे तब और अधिक चर्चा में आए जब उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लिया।

Advertisement