पानी की तलाश में मिला डायनासोर, इस OTT पर धूम मचा रही 'केनाथ कानोम'
मनोरंजन
योगी बाबू अभिनीत फिल्म 'केनाथ कानोम' जियो हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो गई है।
रणनाथपुरम नाम के एक सूखाग्रस्त गांव की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी मनिवसगर नाम के पुजारी और मूर्तिकार की है, जिसकी शादी की उम्मीदों पर गांव में पानी की भीषण कमी के कारण पानी फिर जाता है।
'केनाथ कानोम' को मिली IMDb पर इतनी रेटिंग
जब गांव वाले पानी की तलाश में खुदाई कर रहे होते हैं, तो उन्हें अचानक 6 करोड़ साल पुराना डायनासोर का एक जीवाश्म मिल जाता है।
इस खोज से सरकारी अधिकारी हरकत में आ जाते हैं और पानी के लिए ग्रामीणों का संघर्ष और भी मुश्किल हो जाता है।
सुरेश सांगैया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लवलीन चंद्रशेखर और रेचल रब्बेका जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
यह फिल्म अपने अनूठे व्यंग्य और सामाजिक टिप्पणियों के मेल के कारण खास पहचान बनाती है और इसे IMDb पर 8.1/10 की शानदार रेटिंग मिली है।