Page Loader
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' अगले साल सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे
'ये जवानी है दीवानी' सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज (तस्वीर: इंस्टा/@dharmamovies)

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' अगले साल सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे

Dec 27, 2024
02:11 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 31 मई, 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जबकि फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था। अब लगभग 12 साल बाद 'ये जवानी है दीवानी' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कब।

ये जवानी है दीवानी

धर्मा प्रोडक्शंस ने यूं दी जानकारी 

'ये जवानी है दीवानी' को 3 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शंस ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'हम सब चिल्ला रहे हैं, क्योंकि 'ये जवानी है दीवानी' 3 जनवरी को फिर से रिलीज हो रही है। तारीख याद रखें।' इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन और कुणाल रॉय कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट