NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2024: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी समेत ये हैं इस साल के 5 सबसे चर्चित विवाद 
    अगली खबर
    अलविदा 2024: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी समेत ये हैं इस साल के 5 सबसे चर्चित विवाद 
    इस साल मनोरंजन जगत में देखने को मिले ये बड़े विवाद

    अलविदा 2024: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी समेत ये हैं इस साल के 5 सबसे चर्चित विवाद 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 31, 2024
    02:42 pm

    क्या है खबर?

    साल 2024 खत्म होने को है और हर साल की तरह इस साल भी मनोरंजन जगत में कई ऐसे विवाद हुए, जो लोगों के बीच खूब सुर्खियों में रहे।

    इनमें अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से लेकर कंगना रनौत के थप्पड़ कांड तक शामिल हैं। इस साल एक के बाद एक हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आईं।

    आइए आपको साल 2024 में बॉलीवुड में हुए 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में बताते हैं।

    #1

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी 

    शुरुआत अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से ही करते हैं। दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे में उसका बच्चा घायल हो गया।

    इस मामले में अल्लू को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

    हालांकि, बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू को जमानत दे दी थी।

    #2

    पूनम पांडे की फर्जी मौत

    अभिनेत्री पूनम पांडे इस साल अपनी मौत का झूठा नाटक रचने की वजह से सुर्खियों में रहीं। अभिनेत्री ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलना के नाम पर अपनी मौत की ही फर्जी कहानी गढ़ दी थी।

    दरअसल, फरवरी में खबर आई थी कि पूनम की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। हालांकि, बाद में पूनम ने खुद खुलासा किया कि यह केवल एक प्रचार था।

    इस घटना के बाद पूनम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    #3

    कंगना रनौत का थप्पड़ कांड

    इस साल 6 जून को कंगना रनौत चंडीगढ़ के हवाई अड्डे पहुंची थीं, जहां एक महिला जवान ने सुरक्षा जांच के दौरान उनके थप्पड़ मार दिया था।

    इसके बाद कंगना ने एक वीडियो जारी कर बयान दिया था और इस घटना को पंजाब में आतंक से जोड़ा था।

    सुरक्षाकर्मी ने बताया था कि कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान महिलाओं को 100-100 रुपये में लाने की बात कही थी, उस आंदोलन में महिला सुरक्षा की मां भी शामिल थीं।

    #4

    नयनतारा और धनुष का विवाद

    नयनतारा और धनुष का विवाद भी इस साल खूब चर्चा में रहा। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब नयनतारा ने धनुष पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी फिल्म 'नानुम रौडी धान' के फुटेज इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी।

    नयनतारा का कहना था कि धनुष के साथ उनका निजी मतभेद था, जिसके कारण उन्होंने फुटेज का उपयोग करने से मना किया।

    इसके बाद धनुष की टीम ने नयनतारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।

    #5

    'जिगरा' पर लगे ये आरोप

    आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' इस साल खूब विवादों में रही। इस फिल्म पर कहानी कॉपी करने, बॉक्स ऑफिस नंबरों में हेराफेरी से लेकर निर्माताओं पर भेदभाव तक का आरोप लगा।

    अभिनेता बिजौ थांगजाम ने 'जिगरा' के निर्माताओं पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

    इसके अलावा दिव्या खोसला कुमार ने निर्माताओं पर कहानी कॉपी करने और बॉक्स ऑफिस नंबरों में हेराफेरी का आरोप लगाया।

    कंगना रनौत भी फिल्म के निर्माता करण जौहर निशाना साध चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, विंदू दारा सिंह ने दी श्रद्धांजलि मनोरंजन
    नौकरी डॉट काॅम में भर्तीकर्ताओं की ईमेल ID हुई लीक, जानिए क्या है कारण  एंड्रॉयड
    दिल्ली कोर्ट के जज ने जमानत के बदले मांगी रिश्वत, हाई कोर्ट ने कर दिया ट्रांसफर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)
    'हेरा फेरी 3': बाबू भैया को देखने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म, उठाया ये बड़ा कदम हेरा फेरी 3 फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    कीर्ति सुरेश की टीम के सदस्य की पैपराजी से हुई तीखी बहस, वीडियो हो रहा वायरल कीर्ति सुरेश
    इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म 'इडियट्स ऑफ इस्तांबुल' पर लगाई मुहर इम्तियाज अली
    कपूर खानदान ने मनाया क्रिसमस, आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने दी शुभकामनाएं रणबीर कपूर
    कृति सैनन ने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मनाया क्रिसमस, सामने आई तस्वीर  कृति सैनन

    अल्लू अर्जुन

    अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत के बाद मिली अंतरिम जमानत, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा हैदराबाद
    अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी पर उठाए सवाल, बोले- सीधे बेडरूम में घुस गई पुलिस पुष्पा फिल्म
    रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा रश्मिका मंदाना
    अल्लू अर्जुन आए जेल से बाहर, बोले- मैं पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करूंगा पुष्पा 2

    कंगना रनौत

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची कंगना रनौत, किसान आंदोलन पर की थी विवादित टिप्पणी जेपी नड्डा
    SAD नेता ने कंगना रनौत पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- उनसे पूछो रेप कैसे होता है शिरोमणि अकाली दल (SAD)
    कंगना रनौत ने रामनाथ कोविंद को बताया भारत का पहला 'दलित राष्ट्रपति', फिर मांगी माफी रामनाथ कोविंद
    कंगना रनौत से करीना कपूर तक, सितंबर का महीना होगा इन अभिनेत्रियों के नाम आगामी फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025