NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे
    अगली खबर
    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे
    रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुए (तस्वीर: इंस्टा/@ranveersingh)

    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 20, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस साल भी हर साल की तरह कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

    जहां एक ओर कुछ लोगों के हिस्से में खुशियां आईं तो वहीं कई लोगों के लिए ये साल खराब रहा।

    मनोरंजन जगत में तमाम सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इस साल पुलिस थाने और कोर्ट के चक्कर काटे हैं।

    इन कलाकारों में रणवीर सिंह से लेकर दलेर मेहंदी तक का नाम शामिल है।

    #1

    रणवीर सिंह

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहते हैं।

    इस साल जुलाई में रणवीर तब विवादों में घिर गए, जब उन्होंने एक मैग्जीन के लिए कराए न्यूड फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी।

    इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में कई केस दर्ज हुए। पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर 'महिलाओं की भावनाओं को आहत' करने का इल्जाम लगा है।

    हालांकि बाद में यह पूरी मामला ठंडा पड़ गया था।

    #2

    दलेर मेहंदी

    सिंगर दलेर मेहंदी के 19 साल पुराने मामले में पटियाला कोर्ट ने उनकी दो साल की सजा को बरकरार रखा गया था।

    गौरतलब है कि मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

    हालांकि, बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी के मामले में सजा को सस्पेंड कर दिया था।

    बता दें कि पुलिस ने बख्शीश सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर 2003 में दलेर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    #3

    हनी सिंह

    इस साल रैपर-गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार लगभग सालभर की कानूनी लड़ाई के बाद आधिकारिक रूप से अलग हो गए।

    हनी सिंह ने अपनी पत्नी को एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक दिया था।

    रैपर की पत्नी ने उन पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    शालिनी ने हनी के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए थे।

    #4

    जैकलीन फर्नांडिस

    जैकलीन फर्नांडिस के लिए ये साल मुश्किलों से भरा रहा। वह अचानक तब चर्चा में आईं, जब उनका और नोरा फतेही का नाम 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा।

    ये केस महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल गिरफ्तार किया। उस पर कई प्रभावशाली लोगों से ठगी का आरोप है।

    सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन का नाम पहली बार अगस्त, 2021 में सामने आया था।

    जानकारी

    ये सितारे भी फंसे कानूनी पचड़े में

    इनके अलावा पूनम पांडे, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन, नयनतारा और विग्नेश शिवन, उर्फी जावेद, भोजपुरी स्टार पवन सिंह और आमिर खान जैसे कई मशहूर सितारे भी कानूनी पचड़े में फंसे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जैकलीन फर्नांडिस
    हनी सिंह
    दलेर मेहंदी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    जैकलीन फर्नांडिस

    'सर्कस' का काम पूरा करते ही जॉन के साथ 'अटैक' की तैयारी करेंगी जैकलीन बॉलीवुड समाचार
    जैकलीन को लुभाने के लिए 500 करोड़ रुपये की फिल्म बनाना चाहते थे सुकेश- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या OTT पर आएगी जैकलीन-सुकेश चंद्रशेखर की लव स्टोरी? बॉलीवुड समाचार
    सुकेश के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गवाह बनेंगी नोरा फतेही- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    दलेर मेहंदी

    कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजे गए क्राइम समाचार
    गुरुग्राम: गायक दलेर मेहंदी का फार्महाउस सील किया गया, अवैध निर्माण का आरोप राष्ट्रीय हरित अधिकरण

    बॉलीवुड समाचार

    जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं? जानिए उनके बारे में सबकुछ जाह्नवी कपूर
    विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग विवेक अग्निहोत्री
    शाहिद कपूर अभिनीत राज और डीके की सीरीज अगले साल फरवरी में होगी रिलीज शाहिद कपूर
    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार गंगूबाई काठियावाड़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025