NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार
    अगली खबर
    अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार
    लता मंगेशकर समेत साल 2022 में मनोरंजन जगत ने खोए ये दिग्गज कलाकार

    अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 16, 2022
    03:07 pm

    क्या है खबर?

    साल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर है और यह मनोरंजन जगत के लिए बेहद गमगीन रहा।

    इस साल भारतीय संगीतकार लता मंगेशकर और पंडित बिरजू महाराज जैसे कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    वहीं, बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई मशहूर सितारे हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को छोड़ गए।

    आज हम बॉलीवुड के ऐसे ही कई सितारों के बारे में बात करेंगे, जो इस साल हम सभी से हमेशा के लिए दूर चले गए।

    #1

    राजू श्रीवास्तव

    सभी को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने महज 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

    उन्हें 10 अगस्त, 2022 को जिम में वर्कआउट करने वक्त हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह लगातार 41 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे।

    21 सितंबर को आखिरकार वो जिंदगी से जंग हार गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।

    'गजोधर भैया' के जाने के बाद उनके चाहने वालों के बीच लंबे वक्त तक शोक की लहर दौड़ती रही।

    #2

    लता मंगेशकर

    मशहूर भारतीय संगीतकार लता मंगेशकर का जाना सिनेमा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति थी।

    6 फरवरी, 2022 को 92 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में लता मंगेशकर का निधन हो गया था।

    बता दें कि लता दीदी 'क्वीन ऑफ मेलोडी' और 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के नाम से आज भी मशहूर हैं।

    लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा और संगीत की इकलौती ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं।

    #3

    बप्पी लहरी

    दिग्गज सिंगर-कम्पोजर बप्पी लहरी का देहांत भी इस साल 16 फरवरी, 2022 को हुआ था। वह प्रसिद्ध गायकों और संगीतकारों में शुमार थे। संगीत के साथ ही बप्पी दा राजनीति में भी हाथ आजमा चुके थे।

    बप्पी अपरेश लहरी को उनके चाहने वाले 'बप्पी दा' के नाम से बेहतर जानते थे।

    बता दें कि उन्हें गोल्ड ज्वैलरी का काफी शौक था और वह ज्यादातर समय सोने की मोटी-मोटी चेन के साथ दिखाई देते थे।

    #4

    कृष्ण कुमार कुन्नाथ (केके)

    बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नाथ (केके) का निधन एक लाइव संगीन कार्यक्रम के दौरान हो गया था।

    केके ने महज 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

    हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, बंगाली, असमिया और गुजराती में गाना गाने वाले केके आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

    उन्होंने अपने करियर का आखिरी गाना श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'शेरदिल' के लिए गाया था।

    #5

    पंडित बिरजू महाराज

    कथक नर्तक, संगीतकार और गायक पंडित बिरजू महाराज का निधन 16 जनवरी, 2022 को अपने 85वें जन्मदिन से ठीक एक महीने पहले हुआ था।

    उन्होंने अपने दिल्ली स्थित घर में दिल का दौरा पड़ने से अंतिम सांस ली।

    पंडित बिरजू महाराज की मृत्यु से न केवल भारतीय बल्कि उनके विदेशी फैंस को भी काफी दुख हुआ।

    बिरजू महाराज ने अपने पिताजी अच्छन महाराज, चाचा शम्भू महाराज और लच्छू महाराज से कथक की तालीम हासिल की थी।

    जानकारी

    इस साल इन कलाकारों ने भी ली अंतिम सांस

    इसके अलावा मशहूर संगीतकार, रैपर और अभिनेता सिद्धू मूसेवाला, टीवी कलाकार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी और दीपेश भान, बांग्ला पार्श्व गायिका और गिटारवादक गीताश्री संध्या मुखर्जी, अभिनेत्री तबस्सुम ने भी इस साल अंतिम सांस ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर
    राजू श्रीवास्तव
    बप्पी लहरी

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब

    बॉलीवुड समाचार

    मिलिंद सोमन ने पुरुषों का डिशवॉशिंग जेल किया प्रमोट, ट्रोल होने पर कंपनी ने दी सफाई मिलिंद सोमन
    काजोल की 'सलाम वेंकी' ने पहले वीकेंड में कितना किया कलेक्शन? काजोल
    अभिनेत्री उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज, अश्लील हरकतें करने का आरोप उर्फी जावेद
    फिल्म 'RRR' ने जापान में तोड़ा रजनीकांत का दो दशक पुराना ये रिकॉर्ड RRR फिल्म

    लता मंगेशकर

    'मुंगडा' गाने पर लता मंगेशकर की टिप्पणी, अजय बोले- गलती की तो थप्पड़ खाने को तैयार बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर का ऐलान, भारतीय सेना की मदद के लिए देंगी एक करोड़ रुपये अक्षय कुमार
    रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला का बदला रूप, मिला रियलिटी शो में मौक़ा फेसबुक
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार

    राजू श्रीवास्तव

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, AIIMS में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटी बोलीं- वह अब भी गंभीर हालत में हैं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    सुनील पाल ने बताया गंभीर हैं राजू श्रीवास्तव, नहीं काम कर रहा दिमाग बॉलीवुड समाचार
    'ब्रेन डेड' नहीं हैं राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन के मैनेजर ने अफवाहों को किया खारिज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    बप्पी लहरी

    मुंबई: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन मुंबई
    दिवंगत बप्पी लहरी के ये गाने आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे मुंबई
    कल होगा गायक बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे का किया जा रहा इंतजार मुंबई
    पॉप म्यूजिक के महारथी बप्पी लहरी से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025