NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मशहूर गायक केके का निधन, लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
    अगली खबर
    मशहूर गायक केके का निधन, लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
    मशहूर गायक केके का 53 साल की उम्र में निधन

    मशहूर गायक केके का निधन, लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

    लेखन Manoj Panchal
    संपादन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 01, 2022
    12:10 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का निधन हो गया है। वह 53 साल के थे।

    कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

    वह कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज के नजरूल मंच पर एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे।

    ट्विटर पोस्ट

    ANI ने ट्विटर पर दी जानकारी

    ANI ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी है।

    ANI ने अपने पोस्ट में लिखा, 'केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का कोलकाता में परफॉर्मेंस के बाद निधन हो गया।'

    अस्पताल के अधिकारियों ने इंडिया टुडे टीवी को कहा कि उन्हें रात करीब 10 बजे कोलकाता के CMRI अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया।

    केके के निधन से पूरे देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। यह संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है।

    ट्विटर पोस्ट

    ANI का ट्विटर पोस्ट

    Singer Krishnakumar Kunnath, popularly known as KK, passes away post his performance in Kolkata.

    — ANI (@ANI) May 31, 2022

    श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर अपना दुख प्रकट किया है। मोदी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत बयार बहाई, जिससे सभी उम्र के लोगों का जुड़ाव था। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

    ट्विटर पोस्ट

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

    Saddened by the untimely demise of noted singer Krishnakumar Kunnath popularly known as KK. His songs reflected a wide range of emotions as struck a chord with people of all age groups. We will always remember him through his songs. Condolences to his family and fans. Om Shanti.

    — Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2022

    आखिरी पोस्ट

    केके ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी कंसर्ट से जुड़ी तस्वीर

    केके ने कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर अपने कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह दर्शकों के बीच परफॉर्मेंस करते हुए नजर आए थे।

    उनके लाइव कंसर्ट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में दर्शक उनके गानों पर झूमते हुए नजर आए। यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अब वह हमारे बीच नहीं रहे।

    सोशल मीडिया पर फैंस उनसे जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    केके के कंसर्ट का वीडियो वायरल

    Very tragic news just breaking. Singer KK has passed away after taking ill during a concert in Kolkata. Remember him most for this lovely song. He was 53.#RIPKK #KKLIVE pic.twitter.com/snsBVCIdOj

    — Rishindra Mukherjee (@rishumukherjee) May 31, 2022

    करियर

    इन गानों ने केके को बनाया दर्शकों के बीच लोकप्रिय

    केके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी गायकों में से एक थे। उन्होंने कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।

    हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं में उनके गाने काफी लोकप्रिय हुए।

    'ऐसा क्या गुनाह किया जो लुए गए' गाने के बाद वह काफी लोकप्रिय हो गए थे।

    'कोई कहे कहता रहे' जैसे डांस नंबर्स और 'इट्स द टाइम टू डिस्को' जैसे गानों में भी केके की आवाज का जादू चला।

    शुरुआत

    कैस हुई केके के करियर की शुरुआत?

    केके का जन्म 23 अगस्त, 1968 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से पूरी की थी।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। फिल्मों में आने से पहले केके ने करीब 35,000 जींगल्स गाए थे।

    उन्होंने 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के समर्थन में 'जोश ऑफ इंडिया' गाया था। उन्होंने म्यूजिक एल्बम 'पल' से बतौर गायक अपना सफर शुरू किया था।

    जानकारी

    दर्शकों के जेहन में बने रहेंगे केके के ये गाने

    'यारों', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने', 'दिल इबादत' और 'तू ही मेरी शब है' जैसे गाने आज भी दर्शकों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। उनके कालजयी गानों को कभी भूलाया नहीं जा सकता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    IPL फाइनल के दौरान रिलीज होगा आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर इंडियन प्रीमियर लीग
    इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'धाकड़' के लिए कंगना रनौत ने वसूली बड़ी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस कंगना रनौत
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका सेलिब्रिटी गॉसिप

    संगीत इंडस्ट्री

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    क्या भविष्य में कंप्यूटर दे पाएगा संगीत की दुनिया में इंसानों को मात? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट स्पॉटिफाई

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025