यशवर्द्धन आहूजा की पहली फिल्म की रिलीज तारीख आई, हो रही निर्देशक साजिद खान की वापसी
गोविंदा के बेटे यशवर्द्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'हीरो की हॉररॉइन' है, जो हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का एक बहुत ही दिलचस्प मिश्रण होगी। इस फिल्म में यशवर्द्धन के साथ लोकप्रिय अभिनेत्री नितंशी गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दर्शकों के बीच रोमांच और हंसी का तड़का लगाने वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसे लेकर फैंस में अभी से काफी उत्साह है।
'हीरो की हॉररॉइन' से साजिद खान की वापसी
इस फिल्म में यशवर्द्धन आहूजा और नितंशी गोयल के अलावा जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला, सुनीता आहूजा और सिमरत कौर रंधावा जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म पूरे 12 साल बाद निर्देशक साजिद खान की बड़े पर्दे पर वापसी करवा रही है। बता दें कि उन पर लगे मीटू आरोपों के बाद लगी पाबंदी साल 2019 के आखिर में हटा ली गई थी। फिल्म के निर्माताओं में एकत कपूरा, शोभा कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान का नाम शामिल है।